फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 10 दिन से सर्वर डाउन, सरल केंद्र से बिना काम लौटे सैकड़ों लोग

Fri, 21 Nov 2025 12:42 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर 1 सरल केंद्र में सर्वर न चलने के चलते लाइसेंस और आरसी बनवाने के लिए परेशान लोग।
विज्ञापन
भुगतान फंसने के कारण नहीं हो रहा काम, तीन से चार दिनों तक सरल केंद्र के लोग काट रहे चक्करसर्वर न चलने के कारण नए आरसी वालों को भुगतनी पड़ रही पेनल्टी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-1 के सरल केंद्र में वीरवार को सर्वर डाउन होने से आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों का रजिस्ट्रेशन, एनओसी सहित अन्य काम नहीं हो पाए। सुबह 9 बजे कर्मचारियों ने जैसे ही सिस्टम ऑन किए तो तमाम कोशिशों के बावजूद सर्वर नहीं चला। बार बार भुगतान के बाद पेमेंट फंसने के चलते सरल केंद्र में लोगों की भीड़ लगी रही। करीब डेढ़ सौ लोगों ने टोकन लिया जिनमें महज 30 से 35 लोगों का ही काम हो पाया। वह भी सुबह से शाम तक सरल केंद्र का चक्कर काटने के बाद।

10 दिनों से सर्वर डाउन
करीब 10 दिन से सर्वर डाउन होने का सिलसिला जारी है। इस कारण भुगतान के बाद भी कई घंटों तक लोगों का भुगतान एसबीआई एनपीएस पर रिसीव नहीं होता। इस कारण कर्मचारी से लेकर डीएल और आरसी के काम से सरल केंद्र आने वाले लोग परेशान हैं। अबतक करीब 600 से ज्यादा लोगों का काम प्रभावित हुआ है। इस संबंध में लोगों ने एसडीएम पंचकूला को भी शिकायत दी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यालय से संपर्क कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


दो घंटे बाद नंबर आया
अपना लाइसेंस रिन्यू कराने सरल केंद्र में आया था। यहां दो घंटे बाद नंबर आया। कंप्यूटर ऑपरेटर के पास ऑनलाइन 835 रुपये भुगतान किया। मेरे अकाउंट से पैसा कट गया लेकिन पोर्टल के सर्वर में खराबी के कारण एसबीआई एनपीएस में पैसा रिसीव नहीं हुआ। इस कारण करीब ढाई से तीन घंटे से ज्यादा समय लग गया। -विजय अग्रवाल, निवासी सेक्टर-18 पंचकूला

पैसे कट गए लेकिन रसीव नहीं हुए
आरसी का काम कराने सरल केंद्र गया था। सर्वर डाउन होने के कारण दो दिनों बाद वीरवार को काम हुआ। मंगलवार को मेरे अकाउंट से पैसे कट गए थे लेकिन एसबीआई एनपीएस में पैसा रिसीव नहीं होने के कारण काम नहीं हो पाया। जिसकी वजह से तीसरे दिन सरल केंद्र जाना पड़ा। -रामधन गुप्ता, निवासी सेक्टर-12ए पंचकूला

एक्स्ट्रा पेनल्टी भरनी पड़ती है
न्यू आरसी वालों के लिए सबसे ज्यादा मुसीबत है। 28 दिनों के भीतर भुगतान नहीं होने पर एक्स्ट्रा पेनल्टी भरनी पड़ती है। सरल केंद्र का सर्वर डाउन चल रहा है इस कारण कई लोगों को पेनल्टी भरनी पड़ रही है। -संदीप, निवासी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें