फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब सरकार के मंत्रियों की वरिष्ठता सूची जारी, नए मंत्री संजीव अरोड़ा को मिला 5वां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में अपनी कैबिनेट में बदलाव करते हुए एक मंत्री की छुट्टी की और एक नए चेहरे को मंत्रिमंडल में शामिल किया। इसके बाद राज्य के आम राज प्रबंध विभाग ने मंत्रियों की नई वरिष्ठता सूची जारी की है।
विज्ञापन


इस सूची में मुख्यमंत्री समेत 16 मंत्रियों को वरिष्ठता दी गई है। खास बात यह है कि पिछले हफ्ते ही कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले संजीव अरोड़ा को वरिष्ठता लिस्ट में 5वां स्थान दिया गया है। जब इसे लेकर संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंत्रियों की वरिष्ठता तय करने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है। वे जिसे चाहें अपनी इच्छानुसार किसी भी क्रम में वरिष्ठता दे सकते हैं।

इस वरिष्ठता लिस्ट को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि एक नए मंत्री को इतने ऊपर स्थान मिलना कई मायनों में अहम माना जा रहा है। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री के पहले स्थान के बाद दूसरे पर वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा, तीसरे पर अमन अरोड़ा, चौथे पर डाॅ. बलजीत कौर, पांचवें पर संजीव अरोड़ा, छठे पर डाॅ. बलबीर सिंह, सातवें पर लाल चंद, आठवें पर लालजीत सिंह भुल्लर, नौवें पर हरजोत सिंह बैंस, दसवें पर हरभजन सिंह ईटीओ, 11वें पर गुरमीत सिंह, 12वें पर डाॅ. रवजोत सिंह, 13वें पर बरिंद्र कुमार गोयल, 14वें पर हरदीप सिंह मुंडिया, 15वें पर तरनप्रीत सिंह और 16वें पर मोहिंदर भगत का स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें