कालका। रेलवे रिटायर्ड सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने बुधवार को अपना वार्षिक स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत साथियों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर आपसी विचार-विमर्श किया। मौके पर प्रधान सुरिंदर शर्मा, उपप्रधान संदीप कुमार, सचिव महाबीर सिंह राणा सहित मलेश कुमार, सुभाष चंदर और मोहिंदर सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।