कालका। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को जीआरपी ने स्वाट टीम के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन की पार्किंग, यार्ड, प्लेटफॉर्म और आसपास खड़े वाहनों की जांच की गई। जीआरपी जवानों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए समय-समय पर ऐसे अभियान चलाए जाते हैं। यात्रियों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत जीआरपी को दें।