पंचकूला। सीनियर सिटीजन काउंसिल के चुनाव में तत्कालीन प्रधान आरपी मल्होत्रा समर्थित एनके शर्मा की टीम ने बाजी मार ली है। रिटर्निंग अधिकारी जेएल देवेसर ने बताया कि प्रधान पद के लिए एनके शर्मा को 146 और रविंद्र शर्मा को 111, उपप्रधान पद पर अशोक गुप्ता को 151 और बीबी शर्मा को 106, महासचिव पद पर सुरेंद्र अरोड़ा को 146 और करतार सिंह ऐहलाबादी को 108 मत, सचिव पद के लिए अविनाश मेहता को 155 और मोनिश मानिक को 100 मत और वित्त सचिव एसपी विज को 152 और विजय ग्रोवर 97 मत मिले। कुल 259 मतदाताओं ने वोट डाले।
यह चुनाव 2022-2024 के लिए करवाया गया है। परिणाम के बाद एनके शर्मा प्रधान, अशोक गुप्ता उपप्रधान, सुरेंद्र अरोड़ा महासचिव, एसपी विजय वित्त सचिव और अविनाश मेहता सचिव बन गए हैं। परिणाम घोषित होते ही मल्होत्रा समर्थकों ने जमकर खुशी मनाई। जीत के बाद एनके शर्मा टीम ने कहा कि वह अपने वायदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार को पहली प्राथमिकता देंगे और बुजुर्गों की मदद के लिए काउंसिल में विशेष हेल्पलाइन बनाई जाएगी।