पंचकूला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत कोई नारा नहीं, बल्कि भारत को 21वीं सदी में अग्रणी आर्थिक शक्ति बनाने का मजबूत संकल्प है। उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य की नीतियां कृषि, उद्योग, स्टार्टअप, इंफ्रास्ट्रक्चर में व्यापक काम कर रही हैं।
सैनी ने कहा कि हरियाणा में अब तक लाखों एमएसएमई स्थापित हो चुकी हैं और हजारों स्टार्ट‑अप पंजीकृत हो रहे हैं जिससे रोजगार व आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला है। उन्होंने जनता से आत्मनिर्भर बनने, स्वदेशी उत्पाद अपनाने व विकसित भारत‑विकसित हरियाणा के संकल्प में योगदान देने का आह्वान किया।