फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एनएसएस के दो स्वयंसेवकों का विश्वविद्यालय स्तर पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रू और तरुण गुणपाल ने प्री-आरडी कैंप की चयन प्रक्रिया में हासिल की सफलता
विज्ञापन

राज्य स्तरीय चयन-सह-प्रशिक्षण शिविर में लेंगे हिस्सा
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होने वाले शिविर में दोनों स्वयंसेवकों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक चंद्रू और तरुण गुणपाल ने पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर (प्री-आरडी कैंप) 2026 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की है। दोनों का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय चयन-सह-प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा ने दोनों स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि एनएसएस गतिविधियों में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, अनुशासन और निरंतर परिश्रम को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों स्वयंसेवक पूरी निष्ठा के साथ प्रशिक्षण में भाग लेकर राष्ट्रीय स्तर के पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयनित होकर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने भी चंद्रू और तरुण गुणपाल के चयन पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता दोनों स्वयंसेवकों की मेहनत और एनएसएस के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें