माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर बुधवार को सैकड़ों की संख्या में चयनित अभ्यर्थियों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बिना पर्ची-खर्ची के नौकरियां मिलने पर कार्यालय के बाहर जश्न मनाया। युवा डीजे पर नाचे और एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह समेत आयोग के अधिकारियों और पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों ने नियुक्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई। आयोग के चेयरमैन का कहना है कि जल्द ही अभ्यर्थियों की आपत्तियों को दूर किया जाएगा।