माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज के मार्गदर्शन में जिला में नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त पंचकूला हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल स्थापित किया है। इसका नेतृत्व उप निरीक्षक भीम सिंह की अगुवाई में किया जा रहा है। इस कार्रवाई में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम नें एक आरोपी अनिल कुमार उफ पिंटू वासी हाल किरायेदार गिदड़ावाली रोड कालका के गिरफ्तार किया है।
आरोपी अनिल कुमार उर्फ पिंटू वासी किराएदार गिदड़ावाली रोड कालका के पास किसी व्यक्ति को हेरोइन बेचने जा रहा है, सूचना मिलने पर इंचार्ज एंटी नारकोटिक्स सेल उप निरीक्षक भीम सिंह की अगुवाई में टीम ने राधास्वामी सत्संग भवन गिदड़ावाली रोड कालका से कुछ दूरी पर टकरा हकीमपुर की तरफ पैदल आ रहे व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान अनिल कुमार उर्फ पिंटू पुत्र सोहन लाल वासी मोहल्ला जोगीवाडा थाना अंबाला शहर हाल किरायेदार नजदीक गुगामाडी टगरा कलीराम कालका के रूप में हुई। तलाशी में आरोपी के पास से 9.96 ग्राम हेरोइन व 200 रुपये नकदी बरामद हुई है।