फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-9 अग्निकांड : एचएसवीपी ने ड्रा निकाल 16 लाभार्थियों को सौंपे कियोस्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-9 स्थित रेहड़ी मार्केट के बचे हुए 16 कियोस्क का ड्रॉ सोमवार को निकाला गया। इस अवसर पर एचएसवीपी पंचकूला के प्रशासक आईएएस धर्मवीर सिंह भी मौजूद रहे। 123 कियोस्क का ड्रॉ पहले निकाला जा चुका है।
विज्ञापन

पिछले साल एक सितंबर की रात को सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में भीषण आग लगी थी। दमकल विभाग की 30 से ज्यादा गाड़ियों ने रातभर मशक्कत कर सुबह तक आग पर काबू पाया था। इस आग में मार्केट की सभी 132 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। दुकानदारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने रियायती दरों पर लोगों को यहां कियोस्क आवंटन करने की घोषणा की थी। उसके बाद एचएसवीपी अधिकारियों ने यहां के दुकानदारों को कियोस्क आवंटन की रूपरेखा तैयार की और 17 लाख रुपये प्रति कियोस्क आवंटन का फैसला किया। कियोस्क का ड्रॉ निकलने के बाद दुकानदारों के चेहरे पर खुशी देखी गई। इस अवसर पर एसडीई सर्वे अजय बंसल, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट गुरप्रीत सिंह, अकाउंटेंट मुकेश और जेई त्रिलोक ठुकराल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
छह जनवरी को निकाला गया था पहला ड्रॉ एचएसवीपी की ओर से रेहड़ी मार्केट में कियोस्क आवंटन के लिए पहला ड्रॉ 6 जनवरी को निकाला गया था। इसमें 116 दुकानदारों को कियोस्क आवंटित किए गए थे। मगर 15 लोगों के दस्तावेजों में कमी होने और एक मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण उनको कियोस्क नहीं मिल पाए थे। उसके बाद इस मामले में मुख्यमंत्री से सहमति मिलने के बाद बाकी सभी 16 दुकानदारों को भी सोमवार को कियोस्क आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की परोपकारी नीति के तहत दुकानदारों को यहां रियायती दरों पर कियोस्क अलॉट किए गए हैं। दुकानदारों को यह महज 17 लाख रुपये की कीमत में दिए गए हैं। - धर्मवीर सिंह, प्रशासक पंचकूला, एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें