फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिवालिक की पहाड़ियों के बीच बसेगा सेक्टर-27, नवंबर में 388 प्लाटों की होगी नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शिवालिक की पहाड़ियों के नजदीक बसने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 100 एकड़ क्षेत्र में सेक्टर-27 पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स विकसित करने जा रहा है। इसमें छोटे बड़े मिलाकर कुल 388 आवासीय प्लाट हैं। इन प्लाटों की नीलामी एचएसवीपी नवंबर में करेगा। विभाग इसकी तैयारी में जुटा है। पंचकूला के सेक्टरों में अब विस्तार की कोई बड़ी संभावना नहीं है। इसलिए विभाग पिंजौर में अर्बन कांप्लेक्स विकसित कर रहा है। एचएसवीपी की ओर से विकसित होने वाला एरिया एचएमटी के पास है।
50 से 55 हजार प्रति स्क्वायर यार्ड होगा रेट
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को एचएमटी की जमीन मिलने से पिंजौर-कालका अर्बन कांप्लेक्स के विकास की राह अब आसान हो गई है। एचएसवीपी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सेक्टर में 52 से 55 हजार रुपये स्क्वेयर यार्ड के रेट से भुगतान करना होगा। इसमें 4 मरले से लेकर 1 कनाल तक के प्लॉट के लिए पांच कैटेगरी तय की गई हैं। सेक्टर-27 और 28 की नीलामी की प्लानिंग चल रही है। इससे पहले हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर-30 को एनएच-5 से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। नेशनल हाईवे सेक्टर-30 जुड़ते ही सेक्टर-27 और 28 के प्लाट महंगे दरों पर बिकेंगे। शहर से एचएमटी से महज दस मिनट की दूरी है, इस लिहाज से पंचकूला के बिल्कुल पास सेक्टर होंगे। इससे लोगों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन साल में विकसित होगा प्रोजेक्ट
एचएसवीपी के नियमों के अनुसार सेक्टरों के प्लॉटों का ड्रॉ करने के बाद उसके पास सिर्फ तीन साल होते हैं। इस समय में एचएसवीपी को सेक्टर को विकसित करके देना होता है। इसमें सड़क, पार्क की डिमार्केशन, प्लॉटों की डिमार्केशन के साथ कब्जा, सीवरेज, पानी सप्लाई शामिल है। एक नियम यह भी है कि जब तक प्लॉटों पर निर्माण कार्य या पजेशन नहीं देता, तब तक वहां सड़क को सेकेंड लेयर तक बनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें