संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-24 स्थित घर से 8.40 लाख रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-24 निवासी राजेश कटारिया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए अलमारी में 8.40 लाख रुपये रखे थे। उन्होंने आखिरी बार 26 सितंबर को राशि चेक की थी। उस समय राशि अलमारी में थी। शुक्रवार को आलमारी में रकम नहीं थी। उन्होंने पूरे घर में तलाश की, लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिले। इसके बाद चोरी की शिकायत दर्ज की गई।