फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-26 की रहने वाली महिला एचआर से एक लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-26 की रहने वाली महिला एचआर के साथ एक लाख रुपये की ठगी हुई है। पीड़िता ने सेक्टर-20 स्थित थाना साइबर क्राइम में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में हरमीन शर्मा ने बताया कि वह मोहाली स्थित सीनेट हेल्थ कंपनी में एचआर के पद पर काम करती है। 10 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर अमेरिका के नंबर से व्हाट्सएप संदेश आया। उस नंबर की डीपी पर कंपनी के मालिक निखिल बुधिराजा की फोटो लगी थी। कॉल करने वाले ने खुद को निखिल बुधिराजा बताते हुए कहा कि वह मीटिंग में हैं और उन्हें इंडियन क्लाइंट्स के लिए तुरंत एप्पल गिफ्ट वाउचर चाहिए।

बातों में आकर महिला ने एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 10 एप्पल वाउचर यानी दस हजार रुपये प्रति वाउचर के हिसाब से एक लाख रुपये के बाउचर अमेजन एप से खरीदकर भेज दिए। इसके बाद ठग ने उन्हें और 20 वाउचर खरीदने के लिए दबाव डाला। जब महिला ने पहले दिए वाउचर्स का पैसा लौटाने की मांग की तो ठग ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। शक होने पर उन्होंने आगे वाउचर खरीदने से इन्कार कर दिया। इसके बाद ठग ने उनके संदेशों का जवाब देना बंद कर दिया। तब जाकर उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हो गया है। महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सेक्टर-20 में 17 अगस्त को बीएनएस की धारा 318 (4), 319 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी पीएसआई अभिषेक छिल्लर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें