फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-20 का नजदीकी कट दो हफ्ते रहेगा बंद, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20/21 के डिवाइडिंग रोड पर रोज जाम स्थिति पैदा हो रही है। जाम की समस्या से निजात पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-20 के पास कट को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। यह कट सोमवार से दो सप्ताह तक बंद रहेगा। वहीं सेक्टर-20 के लोग ट्रैफिक पुलिस के इस फैसले पर आपत्ति जता रहे हैं। उनका कहना है कि जो काम रेड लाइट से हो सकता है उसे बंद करने की कोई जरूरत नहीं है। इससे केवल सेक्टर में रह रहे 50 हजार लोगों के लिए परेशानी बढ़ेगी और कुछ नहीं। इसलिए सेक्टर-20 के कट को बंद करने के बजाय रेड लाइट लगाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें