फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एचएसवीपी व पीएमडीए से डीसी ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डीसी मोनिका गुप्ता ने लघु सचिवालय के सभागार में लगाए समाधान शिविर में सेक्टर-21 पार्ट- 2 व 3 के आरडब्ल्यूए वेदपाल की इंटरलॉकिंग सिस्टम से सड़क खराब होने, तारकोल वाली सड़क बनाने व उचित प्रवेश के प्रावधान की मांग पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व पीएमडीए को मौके का मुआयना कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जिले की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार व वीरवार को जिले में सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाने का निर्णय लिया है। शिविर लगाने का उद्देश्य जनता की समस्याओं का जल्द समाधान करना है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं शिविर से जुड़ते है व शिविरों में सुनी जा रही समस्याओं की मॉनिटरिंग करते हैं।
उपायुक्त ने जिलावासियों से समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोमवार को शिविर में 4 जिलावासियों की समस्याएं सुनी गईं। संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि हम सभी यहां जिलावासियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की जनता को बार बार अपने कार्यों के लिए चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसमें किसी किस्म की कोताही की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन

इस मौके पर नगराधीश विश्वनाथ, डीएफएससी नितिन सिंगला, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, राजस्व विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, बाल कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्सय विभाग, पुलिस विभाग, माइनिंग, पीडब्लयूडी बीएंडआर, सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, यूएचबीवीएन, नगर निगम कालका व पंचकूला के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें