फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कार से कुचलने के मामले में सेक्टर-20 पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत और दो युवकों के घायल होने के मामले में सेक्टर-20 पुलिस ने कार मालिक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल सोनू की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दरअसल वीरवार की शाम करीब 6 बजे उमेश, सोनू व दीपक इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 में सड़क किनारे बैठकर बातें कर रहे थे। उसी दौरान सामने से मोहाली नंबर की काले रंग की वरना कार तेज रफ्तार से आई और तीनों को कुचल दिया।
सोनू और उमेश ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई लेकिन दीपक को कार ने कुचल दिया। घायल तीनों इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में एडमिट हुए। वहीं दीपक की मौत हो गई। सोनू ने कार चालक को दीपक के मौत के बारे में बताया। इसके तुरंत बाद कार चालक मौके पर कार छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें