फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-1 कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के सफल आयोजन पर मिला सम्मान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। रोटरी ब्लड बैंक सोसाइटी द्वारा रविवार को महात्मा गांधी सार्वजनिक प्रशासन संस्थान, चंडीगढ़ में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान यूथ रेडक्रॉस की अध्यक्ष एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-1 की प्राचार्या डॉ. शैलजा छाबड़ा को स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने रक्तदाताओं तथा रक्तदान शिविर आयोजित करने वाले सभी व्यक्तियों और संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे मानव सेवा का पुनीत कार्य बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महाविद्यालय के यूथ रेडक्रॉस परामर्शदाता डॉ. राकेश पाठक को भी रक्तदान शिविरों और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सेक्टर-1, पंचकूला की सामाजिक प्रतिबद्धता, सेवा-भाव और जनकल्याण के प्रति निरंतर प्रयासों का प्रमाण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें