फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ दूसरा चरण 7 जनवरी से : पन्नू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के महासचिव बलतेज पन्नू ने घोषणा की कि सूबे में युद्ध नशे के विरुद्ध का दूसरा चरण 7 से 25 जनवरी तक चलेगा। यह किसी पार्टी या सरकार का अभियान नहीं है, यह पंजाबियों का पंजाब के लिए एक मिशन है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता के दौरान पन्नू ने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ जब तक युद्ध जारी रखेगी जब तक पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त नहीं हो जाता। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे दूसरे चरण में भी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों। एक लाख पहरेदारों के सहयोग से इस अभियान का असर आने वाले दिनों में और भी स्पष्ट दिखाई देगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने अपने प्रमुख नशा विरोधी अभियान के 300 दिन पूरे कर लिए हैं। यह नशाखोरी और तस्करी के खिलाफ राज्य की योजनाबद्ध लड़ाई में एक बड़ा मील का पत्थर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें