पंचकूला। डिटेक्टिव स्टाफ ने होंडा सिटी कार चोरी करने के मामले में दूसरे आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबरार निवासी भावीपुर, जिला बदायूं, उत्तर-प्रदेश के रूप में की गई है।
जानकारी के मुताबिक रवीन सेठ सेक्टर-2 पंचकूला ने 25 नवंबर 2020 को पुलिस चौकी सेक्टर-2 पंचकूला में होंडा सिटी कार चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें शिकायतकर्ता का कहना था कि 25 नवंबर 2020 की रात को अपने घर के बाहर कार खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो कार चोरी हो गई थी।
इस संबंध में पुलिस चौकी सेक्टर-2 में शिकायत दी गई थी। पुलिस ने छानबीन कर होंडा सिटी कार बरामद कर लिया था। इस मामले में वारदात को अंजाम देने वाले दूसरे आरोपी को 12 फरवरी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड लिया गया।