फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सस्ता सामान दिलाने का झांसा देकर लूटने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला निवासी आरोपी को एमडीसी थाना पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सस्ता सामान दिलाने के बहाने कार में बैठाकर नकदी और मोबाइल फोन छीनने के मामले में एमडीसी थाना पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हेमंत मेहता निवासी शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि यह वारदात 26 नवंबर को हुई थी। शिमला निवासी एक व्यक्ति मनीमाजरा में खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने खुद को शिमला का निवासी बताकर उससे बातचीत शुरू की और सस्ता सामान दिलाने का झांसा देकर उसे अपनी कार में बैठा लिया। आरोपियों ने पीड़ित को सकेतड़ी क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले जाकर उससे मोबाइल फोन और 3 हजार रुपये नकद छीन लिए और मौके से फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी पीयूष उर्फ इशू को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि दूसरे आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ कर वारदात में प्रयुक्त वाहन और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें