पंचकूला। सेक्टर -5 पटाखा मार्केट में फायर विभाग और एसडीएम ने शनिवार को पटाखा बेचने वाले स्टालों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पटाखा के दुुकानदारों को निर्देश दिए कि स्टॉल पर आग बुझाने पर पुख्ता बंदोबस्त करें। चेकिंग के दौरान कई खामियां पाए जाने पर एसडीएम ने दुकानदारों को फटकार लगाई।
एसडीएम सुशील कुमार ने दुकान पर पर्याप्त पानी और बालू नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने कहा, पटाखा गैर जिम्मेवारी से बेचा जा रहा है। इसके बाद दुकानदारों की ओर से पानी और बालू स्टाल पर रखा गया। वहीं फायर ऑफिसर एसएस मलिक ने बताया कि दुकान पर लगातार खामियां मिलने के बाद दुकानदारों को कहा गया है कि वह यहां पर पूरी व्यवस्था के साथ पटाखा बेेंचे नहीं तो स्टाल हटा दिया जाएगा। इस पर दुकानदारों ने अपनी व्यवस्था पूरी की।
स्टाल के पास नहीं होना चाहिए पार्किंग स्थल, फिर भी हो रहे पार्क
सेक्टर -5 पटाखे के स्टाल के पास पार्किंग स्थल नहीं होना चाहिए। इसके बाद भी पार्किंग स्थल पर लोग गाड़ी खड़ी कर रहे हैं। यहां स्टाल के पास पुलिस तैनात नहीं थी। बैरीकेड्स नहीं लगाने के कारण लगातार लोग पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर रहे हैं जबकि यह खतरे से खाली नहीं हैं।
दुकानदारों के साथ लोगों को हिदायत दी गई है कि वह यहां पर गाड़ी न खड़ी करें। वह बाहर वाहन लगाकर पटाखों की खरीदारी करें।
सुशील कुमार, एसडीएम