फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एसडीएम ने मंडी में पकड़ी नापतोल की गड़बड़ी, 400 ग्राम अधिक वजन मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। पंचकूला एसडीएम मन्नत राणा ने बरवाला अनाज मंडी का निरीक्षण कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मंडी में किसानों की खरीदी जा रही धान की फसल की बोरियों का नापतोल भी जांचा। आरएस ट्रेडिंग कंपनी के पास किसान सुरजीत सिंह रायवाली की फसल का वजन जांचने पर करीब 400 ग्राम अधिक पाया गया। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि फसल का नापतोल करवाते समय किसान मौके पर मौजूद रहें और वजन जरूर जांचें। इसके बाद उन्होंने करीब दो घंटे तक एक-एक आढ़ती की दुकान पर जाकर नापतोल और कांटों की जांच की। कुछ जगह त्रुटियां मिलने पर उन्होंने मंडी प्रशासन को सभी आढ़तियों के कांटे पारदर्शिता के साथ जांचने के निर्देश दिए।
आढ़तियों ने हरियाणा वेयरहाउसिंग एजेंसी की ओर से लिफ्टिंग नहीं किए जाने की समस्या बताई। किसानों ने फसल पंजीकरण और पोर्टल संबंधी दिक्कतें भी रखीं। एसडीएम ने कानूगो कुलदीप सिंह को समस्याओं का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में बिजली, पानी, साफ-सफाई और शौचालय की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें