फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कच्चे माल की खरीद मिली तो स्क्रीनिंग प्लांट होंगे सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूूला। जिले में अवैध खनन की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पंचकूला और कालका की उपमंडल स्तरीय टास्क फोर्स कमेटियों को निरीक्षण कर हर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि पंचकूला में स्थित सभी स्क्रीनिंग प्लांटों का स्टॉक वेरिफिकेेशन किया जाए। किसी भी स्क्रीनिंग प्लांट के पास अवैध कच्चे माल की खरीद पाई जाती है तो उसे तुरंत प्रभाव से सील किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त महावीर कौशिक वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में खनन को लेकर गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार जिले में 1 जुलाई से 15 सितंबर तक खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध है। उन्होंने पंचकूला और कालका की उपमंडल स्तरीय टास्क फोर्स कमेटियों को निर्देश दिए कि वे जिले में अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित तौर पर निरीक्षण करें और यदि कोई भी अवैध खनन का मामला संज्ञान में आता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
उपायुक्त ने हाल ही में उपमंडल स्तरीय टास्क फोर्स कमेटियों का गठन किया है, जिसमें पंचकूला व कालका की एसडीएम को अपने-अपने उपमंडल की कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि जिला खनन अधिकारी को कमेटियों के सदस्य सचिव बनाया गया है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि पंचकूला और कालका के एसडीएम और संबंधित एसीपी, टास्क फोर्स कमेटियों के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर हर 15 दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान संबंधित एसएचओ और चौकी इंचार्ज टीम के साथ रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर पर्याप्त पुलिस बल उपल
विज्ञापन

ब्ध करवाएंगे। महावीर कौशिक ने कहा कि कालका उपमंडल में बुर्ज कोटियां, जबरोट, जल्लाह और रायपुररानी में रामपुर, शाहपुर, काजमपुर, खेड़ी बडोना, डंडारू और मौली में विशेष अभियान चलाकर नियमित चेकिंग की जाए। उन्होंने जिला खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे आबकारी एवं कराधान अधिकारी (बिक्री कर) के साथ जिले के सभी स्क्रीनिंग प्लांटों में कच्चे माल की स्टॉक वेरिफिकेशन करें और यदि किसी भी स्क्रीनिंग प्लांट के पास अवैध कच्चे माल की खरीद मिलती है तो उसकी रिपोर्ट तुरंत हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को दी जाए ताकि इन स्क्रीनिंग प्लांटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर एसडीएम ऋचा राठी, एसीपी ममता सौदा, एसीपी विजय नेहरा, एसीपी कृष्ण लाल, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी वीरेंद्र पुनिया, जिला खनन अधिकारी ओमदत्त शर्मा, तहसीलदार रायपुररानी वीरेंद्र, नायब तहसीलदार काकला जितेंद्र गिल, एईटीओ यतिंद्र यादव, बीडीपीओ रायपुररानी परमनंदन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीई राजबीर सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें