फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑपरेशन हंटडाउन में स्कॉर्पियो चोरी गिरोह का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला पुलिस के ऑपरेशन हंटडाउन के तहत क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने रामगढ़ से चोरी हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों के साथ चोरी की गाड़ी खरीदकर उसे काटकर उसके पुर्जे बेचने वाले कबाड़ी को भी काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गाड़ी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अमन कुमार के अनुसार, 31 अगस्त की रात रामगढ़ क्षेत्र से महिंद्रा स्कॉर्पियो चोरी हुई थी। इस संबंध में चंडीमंदिर थाना में मामला दर्ज कर क्राइम ब्रांच-3 ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने 29 सितंबर को मोहाली से अनिल कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि चोरी की स्कॉर्पियो उन्होंने उत्तर प्रदेश के एटा निवासी नीरज तिवारी को बेच दी थी।

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 अक्टूबर को नीरज तिवारी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, नीरज चोरी के वाहनों को खरीदने के बाद उन्हें काटकर उनके अलग-अलग पुर्जे बेचता था। अदालत में पेश किए जाने पर नीरज को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस उससे वाहन चोरी के नेटवर्क और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल कुमार वर्ष 2015 से चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ विभिन्न स्थानों पर करीब 20 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें