संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। देर रात सेक्टर-11 नाके पर स्कॉर्पियो ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस को देखकर स्कॉर्पियो चालक बैरिकेड तोड़कर फरार हो गया तो दूसरा चालक भी कार को बैक कर चलता बना। मामले में पुलिस मूकदर्शक बनकर रह गई।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को पुलिस ने सेक्टर-11 में बैरिकेड लगाकर नाकेबंदी की हुई थी। सभी गाड़ियों को रोककर चेक किया जा रहा था। रात करीब एक बजे सेक्टर-10 की तरफ से तेज रफ्तार कार आई। उसने जैसे ही पुलिस का नाका देखा एकदम ब्रेेक लगा दिया। पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने आगे चल रही इस कार को टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने स्कॉर्पियो चालक को रोकने की कोशिश, लेकिन चालक बैरिकेड को टक्कर मारता हुआ फरार हो गया। वहीं टक्कर लगने के बाद दूसरा कार चालक भी फरार हो गया। पुलिस दोनों में से किसी भी कार को रोक नहीं पाई।