फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: राधा-कृष्ण के गीतों पर नाची भक्तों की टोली<bha>;</bha> अग्रवाल भवन बना वृंदावन, खेली फूलों से होली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-16 के अग्रवाल भवन में श्री राधा कृपा परिवार ट्रस्ट पंचकूला की ओर से शनिवार को होली महोत्सव पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भक्तों की टोली राधा-कृष्ण के गीतों पर खूब झूम-झूमकर नाची। इस अवसर पर माहौल ऐसा हो गया था मानों अग्रवाल भवन वृंदावन और बरसाना बन गया हो और सभी भक्तों ने जमकर फूलों से होली खेली। इस दौरान अग्रवाल भवन में होली महोत्सव के लिए वृंदावन मंदिर की तर्ज पर दिव्य भवन का निर्माण किया गया था। राधवल्लभ मंदिर से पहुंचे कारीगरों ने 35 फीट चौड़े फूलबंगला बनाकर दिव्य दरबार सजाए, जिसे देखका हर कोई मोहित हो गया। इस विशाल संध्या में शहरभर से श्रद्धालु पहुंचे थे। बांके बिहारी को 56 प्रकार के भोग लगाए गए।
इस होली महोत्सव की भजन संध्या में मशहूर भजन गायक बाबा हरिदास के भजनों पर भक्त थिरकते दिखे। बाबा हरिदास ने कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने से संध्या कार्यक्रम की शुरु किया। इसके बाद उन्होंने राधे, राधे..., बरसाने की गलियों में रहती है श्यामा प्यारी..., भजो राधा नाम की ताली..., होली खेल रहे नंदलाल..., मुरली धाम चलो रे...भजन गाकर माहौल राधामय कर दिया। बाबा हरिदास के भजनों पर भक्त मगन होकर दोनों हाथ उठाकर तालियां बजाते नजर आए। भजन संध्या के दौरान अग्रवाल भवन वृंदावन और बरसाना के रंगों में रंगा नजर आया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिसके चलते भवन में पैर रखने की जगह भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों भजनों पर पूरे जोश के साथ नाचते दिखे। उन पर फूल और पत्तियां बरसाई गई। साथ की गुलाब की खुशबू के पानी के बुलबुले भी छोड़े जा रहे थे। खूबसूरत लाइटिंग में माहौल ओर भी दिव्य हो गया। रात 10 बजे तक भजनों का सिलसिला जारी रहा। कार्यक्रम में कई भक्त अपने साथ लड्डू गोपाल लेकर पहुंचे थे, जिन्हें मंच पर स्थापित किया गया था। कार्यक्रम के अंत में दिल्ली से आए दो क्विंटल फूलों से भक्तों ने होली खेली। इस कार्यक्रम के संयोजक राकेश गुप्ता रहे। वहीं, कैलाश मित्तल, बृजेशलाल गर्ग और विजय गर्ग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें