कालका। कालका रेलवे स्टेशन के पास जल्द ही जन औषधि केंद्र खुलने जा रहा है। यह जन औषधि केंद्र कालका रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में खोला जाएगा। इससे रेलवे स्टेशन कालका पर पहुंचने वाले यात्रियों व आमजन को सस्ते दामों पर दवाइयां मिल सकेंगी। अंबाला मंडल के डीआरएम मंदीप सिंह भाटिया ने यह जानकारी दी। गौरतलब है इससे पहले पटियाला रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में भी जन औषधि केंद्र खोला गया है। उसके प्रति लोगों की बेहतर प्रतिक्रिया को देखते हुए अब कालका रेलवे स्टेशन के पास भी जन औषधि केंद्र खोलने की तैयारी चल रही है। जन औषधीय केंद्र में सामान्य मेडिकल स्टोरों में मिलने वाले मेडिसिन के मुकाबले काफी हद तक कम रेट में जेनेरिक दवाइयां मिलती हैं। संवाद