फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, स्कूटी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। नालागढ़ रोड पर एक अज्ञात वाहन ने एक्टिवा पर सवा दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक्टिवा चालक युवक की मौत हो गई, उसके पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हरजीत सिंह निवासी शिव कॉलोनी, पिंजौर के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह निवासी गांव मोलेवाली चरनिया ने बताया कि वह नानकपुर पॉलीटेक्निक संस्थान से इलेक्ट्रीकल में डिप्लोमा कर रहा है। उसका दोस्त हरजीत सिंह निवासी शिव कॉलोनी पिंजौर अपनी एक्टिवा पर सवार होकर उसके पास आया और बद्दी जाने के लिए कहने लगा। उसके बाद वह और हरजीत एक्टिवा पर सवार होकर बद्दी में एक दोस्त से मिलने के लिए चल पड़े। एक्टिवा को हरजीत चला रहा था और वह खुद पीछे बैठा था। जब वे गांव नवांनगर से आगे बद्दी रोड पर जा रहे थे तो इसी दौरान पीछे से आते किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर लगते ही वे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीर उन्हें नानकपुर स्थिति अस्पताल में ले गए। यहां से डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान हरजीत सिंह की मौत हो गई जबकि वह उपचाराधीन है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें