फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने वाहनों की फिटनेस रिन्यू करने के फैसले पर खुशी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने 20 मई को आरटीए पंचकूला को आदेश जारी किए हैं कि पंचकूला जिले में 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहन और 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहनों की फिटनेस रिन्यू करने हेतु प्रमाणित करने में कोई बाधा नहीं है। इस पर जिले के ट्रांसपोर्टरों ने खुशी जताई है। एडवोकेट विजय बंसल का भी ट्रांसपोर्टरों ने आभार जताया है। विजय बंसल ने बताया कि इस संबंध में ट्रांसपोर्टरों ने दो फरवरी को उनको इस बारे में ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के सामने यह मांग उठाई और अब इस समस्या का समाधान कर दिया गया है। इस मौके पर खुशी जताने वालों में पूर्व पार्षद संजय बंसल, सुभाष शर्मा, हंसा हकिमपुर, राजेश कुमार, रणवीर सिंह, पुष्पिंदर सिंह, गुरबक्श सिंह, अवतार सिंह, अशोक कुमार, मंगत राम, विजय तायल, निकुंज बंसल, पूर्व पार्षद धर्मपाल सिंगला, सूरजभान दहिया आदि शामिल रहे। इसके बाद विजय बंसल के कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करके याद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें