फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद नहीं होंगे स्कूल-कॉलेज, अप्रैल से नए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ने और विद्यार्थियों के संक्रमित होने के बावजूद राज्य सरकार स्कूल, कॉलेज फिलहाल बंद नहीं करेगी। गृह व स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सरकार के अनुसार अभी स्थिति ठीक है। हालात बिगड़ने पर स्कूल, कॉलेज बंद करने पर पुनर्विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ में कहा कि कोरोना के मद्देनजर स्कूल, कॉलेज बंद करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। अभी सब ठीक चल रहा है। अगर हालात बिगड़ते हैं तो निश्चित तौर पर शिक्षण संस्थान बंद करने पर विचार करेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिला अप्रैल महीने के अंत में शुरू किए जाएंगे। उस समय की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखा जाएगा। पहली-दूसरी कक्षा की परीक्षाएं मौखिक होंगी। तीसरी से आठवीं कक्षा तक की परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। अवसर एप के माध्यम से पेपर होगा, एक मोबाइल पर 5 बच्चे पेपर दे सकते हैं। 9वीं और 11वीं की परीक्षा ऑफलाइन होगी। विश्वविद्यालयों को परीक्षा के संबंध में छूट दे रखी है। वे ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षा अपने हिसाब से करवा सकती हैं।
किसानों को कानून, वैक्सीन की जानकारी नहीं : कंवर
किसान आंदोलन पर शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि नए कृषि कानूनों में कोई कमी नहीं है। किसान जिद कर रहे हैं। किसानों को कानून और वैक्सीन की जानकारी नहीं है। गांवों में वैक्सीन नहीं लगाने दे रहे, यह बात ठीक नहीं है। किसानों ने कानून नहीं देखे। नए कानून देश और किसान के हित में हैं। जिद करना ठीक नहीं है, संशोधन करने को सरकार तैयार है। अपनी राजनीति चमकाने के लिए कुछ लोग आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें