पंचकूला उपयुक्त सतपाल शर्मा ने कार्यभार संभाला।
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। वर्ष 2017 बैच के हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी सतपाल शर्मा ने मंगलवार को पंचकूला के नए उपायुक्त का कार्यभार संभाल लिया। राज्य सरकार की ओर से सतपाल शर्मा को उपायुक्त के साथ श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, पंचकूला के मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इससे पहले वह हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में प्रशासक(मुख्यालय) के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वह हरियाणा सरकार में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंंने पदभार संभालते हुए कहा कि पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करूंगा।