बुजुर्ग महिला विद्या देवी से हुई स्नैचिंग।
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-11 में मंगलवार रात करीब 7:30 बजे एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीनकर बाइक सवार भाग गए। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर- 11 निवासी विद्या देवी ने बताया कि वे पति के साथ सैर पर निकली थीं। इसी दौरान जब वे सेक्टर-11 मकान नंबर-1036 के पास पहुंचीं तो बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। महिला के अनुसार उस समय उनके पति थोड़ी दूरी पर थे। झपटमारी के दौरान महिला नीचे गिरने से बाल-बाल बचीं नहीं तो गंभीर चोट लग सकती थी। सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए की टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।