पंचकूला। सेक्टर-5 में आयोजित स्वदेशी मेले में साशीज़ आर्ट्स का स्टॉल दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण बना रहा। कलाकार साशी द्वारा प्रदर्शित लिनो प्रिंट्स, वुड कट और एक्रेलिक पेंटिंग्स को लोगों ने खूब सराहा। रंगों के सुंदर संयोजन और बारीक कारीगरी ने दर्शकों का ध्यान खींचा। स्टॉल पर लगाए गए आकर्षक टैटू डिजाइनों ने भी युवाओं को खासा प्रभावित किया। स्वदेशी मेले में आए लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं और साशीज़ आर्ट्स की कलाकृतियों की जमकर प्रशंसा की।