चेयरमैन रितु सिंगला की अध्यक्षता में लघु सचिवालय सभागार में जिला परिषद की बैठक हुई। बैठक में जिला परिषद के सदस्यों सहित सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, कालका विधायक कालका लतिका शर्मा, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजीव प्रसाद सहित ब्लॉक समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया।
इस मौके पर भाग सिंह दमदमा सहित अन्य सदस्यों ने सरकार की ओर से मिलने वाली राशि सीधे सरपंच की माध्यम से खर्च कराए जाने की मांग रखी, इस पर सभी ने सहमति जताई।
बैठक में जिला परिषद की ओर से कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही परिषद को योजनाओं से प्राप्त फंड के वितरण सहित तमाम मुद्दों पर विचार विमर्श किया। सांसद रतनलाल कटारिया ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आग्रह किया हुए कहा कि वे क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों के लिए स्थानीय विधायकों के साथ साथ मुझसे विचार विमर्श करें। ताकि विकास कार्यों को नई गति मिल सके।
बैठक में विधायक ज्ञानचंद गुप्ता व लतिका शर्मा ने कहा कि स्थानीय संस्थाओं के अधिकारी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों जैसे, स्टेडियम, गलियों सहित तमाम विकास कार्यों का निरीक्षण करें। जनप्रतिनिधियों से भी उन्होंने अपील की है कि पार्टीबाजी से ऊपर उठकर अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराएं। इस अवसर पर जिल परिषद की वाइस चेयरमैन बबली शर्मा, बरवाला ब्लॉक समिति की अध्यक्ष राजेश देवी, जिला परिषद सदस्य भाग सिंह दमदमा सहित जिला परिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे।