पिंजौर ब्लॉक के गांव बख्शीवाला के सरपंच हरदेव सिंह को प्रधान चुना
- फोटो : अमर उजाला
पिंजौर ब्लॉक के सरपंचों की एक बैठक शहर के यादविंद्रा गार्डन में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मिति से पिंजौर ब्लॉक के गांव बख्शीवाला के सरपंच हरदेव सिंह को प्रधान चुना। सरपंच हरदेव सिंह ने बताया कि बैठक में दून और रायतन क्षेत्र के अधिकतर सरपंचों ने बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान नई कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष लखमीर सिंह ग्राम पंचायत गरीड़ा, महासचिव जीत सिंह ग्राम पंचायत कण्डियाल, प्रवक्ता प्रेम चंद ग्राम पंचायत भुवाना, कोषाध्यक्ष सचिव रामचंद्र ग्राम पंचायत बाढ़, सलाहकार धर्मपाल ग्राम पंचायत नंगल रूटल।