फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला में सरस आजीविका मेला 2025 का शानदार आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला के परेड ग्राउंड, सेक्टर-5 में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से 6 से 17 नवंबर तक सरस आजीविका मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में भारत के विभिन्न राज्यों से महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों और व्यंजनों का पंचकूला वासी आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन

मेले में फुलकारी, कुर्ती, पंखी, पीढ़ी, दरी, जरी जूती, सजावट का सामान, जवैलरी, लकड़ी से बनी मूर्तियां, ऊनी कपड़े, हैंडीक्राफ्ट, हरियाणवी दामन-चुनरी, जूट बैग, चूड़ियां, पंजाबी जूती, अचार, मुरब्बा, मसाले, बेकरी उत्पाद, तुलसी की माला और शहद जैसी कई वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।
साथ ही, मेले में राजस्थान का दाल-बाटी-चूरमा, राजस्थानी थाली, प्याज कचौड़ी, अयोध्या का दही-वड़ा, चाट, हिमाचल की सीडू, हिमाचली थाली, पंजाब की मक्की की रोटी-साग-मक्खन, लस्सी, बाजरे और अलसी के लड्डू, रबड़ी-जलेबी और फास्ट फूड का स्वाद भी लोग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर शाम मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें उपस्थित लोग संगीत और नृत्य का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें