फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भोगपुर-हिमशिखा पहुंची संकल्प यात्रा, विभागों के स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के राजकीय स्कूल भोगपुर पहुंचने पर लोगों ने उत्साह दिखाया। विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद का सामुदायिक केंद्र हिमशिखा में भी भव्य स्वागत किया गया। भोगपुर में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति पंचकूला के सदस्य विशाल सेठ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर नगर परिषद के चेयरमैन कृष्णलाल लांबा भी उपस्थित रहे। विशाल सेठ ने विभागों द्वारा लगाए स्टालों का अवलोकन किया और योजनाओं की जानकारी ली।
विशाल सेठ ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। गरीब लोग धन के अभाव में उपचार से वंचित न रहें, इसके लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है। इसके अलावा गरीब माता-बहनों के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लागू की गई है। इस अवसर पर विशाल सेठ ने मौजूद लोगों को 2047 तक भारत को एक विकसित व आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले स्कूली बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पिंजौर मंडल अध्यक्ष नराता राम, पार्षद गुरमुख सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें