फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय वर्मा हत्याकांड : दो और युवक काबू

Thu, 17 Jul 2025 12:55 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। अबोहर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रिंयाजल शर्मा और अंशुमन तिवारी के रूप में बताई जा रही है। इससे पहले इस मामले में पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनमें दो की मुठभेड़ में मौत हो गई थी। तीन आरोपी राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार किए गए थे, जो पुलिस कस्टडी में हैं।
विज्ञापन

अब पुलिस ने मध्यप्रदेश से जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, उन पर आरोप है कि उन्होंने शूटरों को नकद राशि मुहैया करवाई थी। यह राशि मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किए गए युवकों के खातों में आई थी। हालांकि अब गिरफ्तार किए युवकों की भूमिका के बारे में पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। बता दें कि 7 जुलाई को संजय वर्मा की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे किसी गैंगस्टर गिरोह का हाथ होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें