फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, सरकार से समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन प्रभावित, संगठनों ने कर्मचारियों की मांगें मानने की उठाई आवाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। शुक्रवार को भी डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर रहे। विभिन्न संगठनों ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा शाखा कालका-पिंजौर के संगठन मंत्री लाखन ने बताया कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्रांतिकारी अखंड भारत चंड दल के जिलाध्यक्ष शेर सिंह ओरिंया और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रणबीर सिंह बैदवान ने सरकार से सफाई कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके। उन्होंने सरकार से सफाई कर्मचारियों को न्याय दिलाने की भी अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें