फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीन दिन से ठप सफाई व्यवस्था, बारिश ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लगे कूड़े के ढेर, दुर्गंध और कीचड़ से लोग परेशान मांगें पूरी न होने पर हड़ताल अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गली-मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। वहीं रविवार को हुई बारिश के बाद भीगे कूड़े से उठ रही दुर्गंध और फैली कीचड़ ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
शहर में बढ़ती गंदगी के कारण आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। वहीं गंदगी के चलते संक्रमण फैलने की आशंका से लोगों में चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की है। संगठन मंत्री लाखन ने कहा कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल मंगलवार तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

लाखन ने चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक प्रशासन और सरकार की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया तो हड़ताल को अनिश्चितकाल तक बढ़ा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें