फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: समालखा की एक रन से सनसनी, जींद ने चार ओवर में मचाई धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही नमो क्रिकेट लीग में वीरवार को पांच मुकाबलों में चौकों-छक्कों के साथ गेंदबाजों का भी जलवा देखने को मिला। कुरुक्षेत्र किंग्स, नोएडा नाइट्स, पानीपत पैंथर्स, जींद जगुआर्स और समालखा सुपरस्टार्स ने जीत दर्ज की।जींद जगुआर्स ने लखनऊ लेजेंड्स को छह विकेट से हराया। लखनऊ 42 रन पर सिमटी, जबकि जींद ने चार विकेट खोकर चार ओवर में 45 रन बना लिए। सुनील नैन मैन ऑफ द मैच रहे। संदीप (डैनी) ने 21 रन और सुनील नैन ने दो विकेट लिए। समालखा सुपरस्टार्स ने यमुनानगर योद्धास को एक रन से हराया। समालखा ने 72 रन बनाए, जबकि यमुनानगर 71 रन पर ऑलआउट हुई। ऋषभ त्यागी मैन ऑफ द मैच रहे। दीपक बिल्ली ने 27 रन और ऋषभ ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र किंग्स ने रेवाड़ी-भिवानी रॉयल्स को 38 रन से हराया। कुरुक्षेत्र ने 108 और रेवाड़ी-भिवानी ने 70 रन बनाए। शमशेर मैन ऑफ द मैच रहे। रितेश नोनू ने 44 रन और दिगशांत वासु ने चार विकेट लिए। नोएडा नाइट्स ने फरीदाबाद फाल्कन्स को 12 रन से हराया। नोएडा ने 116 और फरीदाबाद ने 104 रन बनाए। कपिल डैजलर मैन ऑफ द मैच रहे। सुरेश कुमार रैना ने 37 रन और अनिल कुमार ने दो विकेट लिए।पानीपत पैंथर्स ने मेरठ मावेरिक्स को 23 रन से हराया। पानीपत ने 90 और मेरठ ने 67 रन बनाए। आकाश राजपूत ने 57 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता, जबकि राजत गुज्जर ने तीन विकेट लिए।

बॉक्स | आज खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे धामी
नमो क्रिकेट लीग के ग्रैंड फिनाले के तहत शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। लीग में क्रिकेट मुकाबलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। कलाकारों, संतों और क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ी भी इसमें शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें