संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय बरवाला में उद्यमिता पखवाड़े के तहत स्टार्टअप, नवाचार, स्वरोजगार एवं डिजिटल उद्यमिता विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से उद्यमिता के अवसरों को प्रस्तुत किया। एमएससी तृतीय सेमेस्टर की साक्षी प्रथम, बीए तृतीय सेमेस्टर की शालिनी द्वितीय और बीसीए तृतीय सेमेस्टर की तबस्सुम तृतीय रहीं। सहायक प्रोफेसर परवीन और अरमान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता और नए विचारों को व्यवसाय से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिवाच ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।