चंडीगढ़। खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मंगलवार को इंस्पेक्टर कैडर के अधिकारियों के लिए लैपटॉप खरीदने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। उन्होंने यह जानकारी इंस्पेक्टर यूनियन के साथ बातचीत में दी। मंत्री ने बताया कि इससे निरीक्षक अधिक सटीकता और पारदर्शिता से अपना कर्तव्य निभा सकेंगे। वे जमीनी स्तर पर विभाग के वास्तविक सिपाही हैं। मंत्री ने निरीक्षकों के लिए यात्रा भत्ते को भी मंजूरी दी। इससे उन्हें मंडियों का दौरा करने में आसानी होगी। कटारूचक्क ने बुनियादी ढांचा भत्ता भी स्वीकृत किया। यह कार्यालयों में बेहतर फर्नीचर और वातावरण सुनिश्चित करेगा। उन्होंने निरीक्षकों को गरीब वर्गों तक अनाज का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।