फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सर्व समाज बंधुत्व यात्रा में शामिल संत-महात्माओं का जिले में होगा भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में 28 और 29 नवंबर को सर्व धर्म समाज बंधुत्व यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में प्रदेशभर के जाने-माने 20 से अधिक संत-महात्मा शामिल रहेंगे। दो दिन तक जिले का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहेगा। यह जानकारी मंगलवार को सेक्टर-6 स्थित एचएसवीपी के फील्ड हॉस्टल में आयोजित पत्रकारवार्ता में आयोजन समिति के संरक्षक रमाकांत भारद्वाज ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह यात्रा सामाजिक समरसता के उद्देश्य से निकाली जा रही है। हमारा उद्देश्य यह है कि समाज से जात-पात के भेदभाव को समाप्त किया जा सके। तभी देश तरक्की कर पाएगा। यात्रा के बारे में उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को यह यात्रा जिले में प्रवेश करेगी। सबसे पहले यह बरवाला में पहुंचेगी। वहां पुष्प वर्षा के साथ इसका स्वागत किया जाएगा। शाम को यात्रा कालका पहुंचेगी और रात्रि ठहराव वहीं पर किया जाएगा।
यात्रा के प्रांत सह संयोजक सुरेंद्र, यात्रा के जिला संरक्षक बेअंत परमार, सामाजिक समरसता मंच के जिला संयोजक जितेंद्र और यात्रा के पंचकूला नगर संरक्षक ईश्वर जिंदल ने बताया कि 29 नवंबर को सुबह कालका के मुख्य बाजार से होकर यात्रा पिंजौर पहुंचेगी। उसके बाद पंचकूला के अमरावती एनक्लेव और गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब पहुंचेगी। गुरुद्वारे में लंगर छका जाएगा। उसके बाद दोपहर दो बजे सेक्टर-16 स्थित अग्रवाल भवन में यात्रा पहुंचेगी।
विज्ञापन

शाम को यात्रा पंचकूला से नारायणगढ़ के लिए रवाना हो जाएगी। प्रांत में यात्रा के सह संयोजक सुरेंद्र ने बताया कि यात्रा के दौरान प्रदेश के जाने माने 20 से ज्यादा संत-महात्मा शामिल रहेंगे। यात्रा में मंदिर रूपी एक बस को भी शामिल किया गया है। इसमें देश के अलग-अलग वर्गों के संत महात्माओं के फोटो लगाए गए हैं, जिन्होंने देश के लिए अपने बलिदान दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें