फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी निकाय विभाग के मंत्री के आवास का करेंगे घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी 6 मार्च को निकाय विभाग के मंत्री कमल गुप्ता के आवास का घेराव करेंगे। कालका नगर परिषद सफाई कर्मचारी के प्रधान लाखन ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में एरियल, केवाईसी, कोविड काल के समय कर्मचारियों को दिए जाने वाला फंड न मिलना, कर्मचारियों के लिए वर्दी और जूतों की मांग, रेहड़ी और सफाई से संबंधित टूल उपलब्ध करवाना मुख्य हैं। बुधवार को कालका नगर परिषद दफ्तर में सफाई कर्मचारियों द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल कर लंबित मांगों को पूरा करने के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया था। वीरवार को इसी कड़ी में पिंजौर में भी हड़ताल की गई थी। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री कमल गुप्ता की हिसार स्थित आवास पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें कालका और पिंजौर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी भाग लेने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें