फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तेज, विधायक को सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
18 अगस्त को दो घंटे बंद रहेगा नगर निगम कार्यालय का मुख्य गेट
विज्ञापन

लंबित मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने आंदोलन तेज कर दिया है। संघ के जिला प्रधान जोगिंद्र सिंह कांगड़ा की अगुवाई में सोमवार को कर्मचारियों ने पंचकूला के विधायक चंद्रमोहन को मांगपत्र सौंपकर सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। संघ ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में 18 अगस्त को नगर निगम पंचकूला के सेक्टर-14 स्थित कार्यालय का मुख्य गेट दो घंटे तक बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जबकि कुछ मांगों को निलंबित कर दिया गया है। इसके बावजूद सरकार की ओर से उन्हें पूरा करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक निलंबित मांगों को बहाल कर पूरा नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 अगस्त को दो घंटे रहेगा प्रदर्शन
आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए संघ ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट को दो घंटे बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान सफाई कर्मचारी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। संघ ने चेतावनी दी कि आंदोलन के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर जिला सचिव विनोद कुमार सारसर, उपप्रधान मंजीत सिंह, अशोक कुमार, राकेश कुमार, जयप्रकाश, बलराज सिंह, जगबीर सिंह, रामसिंह, सुरेश कुमार, शमशेर सिंह, सोनू, अजय कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार और बजिंदर सिंह समेत नगर निगम पंचकूला के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें