निकाय चुनाव परिणामों पर शिअद नेता और सांसद हरसिमरत कौर ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए अराजक माहौल बनाया, उस माहौल में शिअद ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
पुलिस ने शिकायत करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ ही झूठे मुकदमे दर्ज किए। उन्होंने कहा कि चुनाव में सत्तासीन कांग्रेस को जिताने के लिए कई प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला था, ऐसे अधिकारियों को अब सतर्क रहने की जरूरत है।
2022 में शिअद ही पंजाब में सरकार बनाएगी। शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कांग्रेस पर निकाय चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन कई वार्ड में कांग्रेस ने बूथ कैप्चरिंग तक कराई, राज्य चुनाव आयोग ने शिकायत के बाद भी इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की।