फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: शिअद ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप, राज्य चुनाव आयोग को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने गिद्दड़बाहा में मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है और साथ ही इसकी एक शिकायत राज्य चुनाव आयोग को दी है। अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि निकाय चुनाव में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बठिंडा में गोलियां चली हैं। मजीठा और समाना में भी यही हालात है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले अकाली उम्मीदवारों के नामांकन नहीं दाखिल किए गए और अब लोगों को डराया जा रहा है। इसके खिलाफ अकाली दल हाईकोर्ट जाएगा और जहां कहीं भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं, उनके चुनावों को चुनौती देंगे।
इसी तरह अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने राज्य चुनाव आयोग को शिकायत देकर गिद्दड़बाहा में बूथ कैप्चरिंग, मारपीट करना, धमकाना और मतदान प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के लिए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

कलेर ने आरोप लगाया कि गिद्दड़बाहा स्थित डीएवी याइश स्कूल मतदान केंद्र पर वार्ड नंबर 18 और 19 में मतदान के दौरान बूथ पर कब्जा किया गया और मारपीट कर विपक्षी कार्यकर्ताओं को धमकाया गया और पुलिस मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। कलेर ने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सीधा हमला है और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के मूल सिद्धांत का उल्लंघन है। उन्होंने आयोग से घटना की उच्चस्तरीय स्वतंत्र जांच करने की अपील की और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें