फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए ने पुलिस कमिश्नर से की चोरी, स्नैचिंग पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माता मनसा देवी कांप्लेक्स सेक्टर-4 में चोरी, स्नैचिंग, रात को सड़कों पर घूमने वाले नशेड़ियों सहित जाम की समस्या से स्थानीय परेशान हैं। बढ़ रहे क्राइम ग्राफ पर रोक लगाने की मांग को लेकर एमडीसी थाना एरिया की आरडब्ल्यूए ने शुक्रवार शाम पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी और डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया। लोगों ने चोरी, चेन स्नैचिंग समेत अन्य लूटपाट की घटनाओं पर रोक लगाने के साथ-साथ सेक्टर में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने की मांग की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर डॉ. हनीफ कुरैशी और डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह स्थानीय लोगों की मांगों को पूरा ध्यान से सुना और उन्हें आश्वासन दिया है, कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।
ये प्रमुख मांगे रखी
- चंडीगढ़-पंचकूला बार्डर (डालफिन चौक) से लेकर एमडीसी रेजिडेंशियल वीआईपी एरिया तक सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग
- रेजिडेंशियल एरिया से अतिक्रमण हटाने की मांग
- डॉल्फिन चौक से एमडीसी की अंदरुनी सड़कों पर जाम लगता है, यहां पुलिस कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए
- जीओ फेंसिंग अपने एरिया में कराने की मांग
- दूसरे राज्यों से आने वाले लेबरों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने की मांग
हमारे एरिया में कानून व्यवस्था सही होनी चाहिए। वहीं दूसरे राज्यों से आने वाले लेबरों का पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए। ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर लगाम लग सके सके। -देवेंद्र महाजन, आरडब्लूए प्रधान एमडीसी सेक्टर-4 पंचकूला।
विज्ञापन

सड़कों पर लोगों ने रॉग पार्किंग बना रखा है। जिसके चलते जाम की स्थिति बनी रहती। उन्हें पुलिस हटाएं। वहीं अतिक्रमण करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। -तंवर युवराज सिंह, स्थानीय निवासी।
एमडीसी सेक्टर-4 में पुलिस बीट बॉक्स बनाया जाना चाहिए। जिसका स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को पुलिस थाना का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। राम अवतार यादव, स्थानीय निवासी।
चंडीगढ़-पंचकूला बार्डर (डालफिन चौक) से लेकर एमडीसी रेजिडेंशियल तक सीसीटीवी कैमरा लगना चाहिए। जिससे आपराधिक घटनाओं को आसानी से ट्रेस किया जा सके। रेजिडेंशियल एरिया में शराब का ठेका खुल गया है। रात को 11 बजते ही शराबी घूमते लगते हैं जो सड़क हादसे का कारण बन सकता। इस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की रात के समय तैनाती होनी चाहिए। - एसडी सैनी, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें