फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइप राइटर की जॉब देने के नाम पर की ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। टाइप राइटर की जॉब देने के नाम पर पंचकूला के एक व्यक्ति से धोखाधड़ी की गई है। सिक्योरिटी जमा कराने के बाद आरोपी ने फोन नहीं उठाया। शिकायतकर्ता विनयशील शर्मा निवासी सेक्टर-17 की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर सेक्टर-14 पुलिस तफ्तीश कर रही है। सेक्टर-15 निवासी विनयशील शर्मा ने आरोप लगाया कि वह सेक्टर-17 की रहने वाली है। दो जुलाई को डाटा इंट्री ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर नौकरी के लिए अप्लाई किया था। उसे निमेश कंप्यूटेक डाट काम नाम की एक कंपनी ने ज्वाइन कराने का पूरा प्रोसेस समझाया। कंपनी ने ज्वाइन करने से पहले 19,800 रुपये की सिक्योरिटी जमा कराने के लिए कहा। इस पर विनयशील शर्मा ने पैसे जमा करा दिए। पैसे जमा कराने के बाद जब दोबारा फोन किया गया तो दूसरी तरफ से किसी ने फोन नहीं उठाया। इस तरह की समस्या का सामना करने के बाद उन्होंने सेक्टर-14 पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वेबसाइट का डाटा इकट्ठा किया जा रहा है। वेबसाइट में डिजिटल इंडिया का लोगो था। पूरी जांच के बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें